🙏 Hadoti eMitra & CSC Center में आपका हार्दिक स्वागत है
🌟 सरकारी योजनाओं, भर्ती और एडमिशन की ताज़ा जानकारी सबसे पहले प्राप्त करें
🚀 राजस्थान की विश्वसनीय eMitra एवं CSC सेवाओं का डिजिटल प्लेटफॉर्म
💎 हमारे ब्लॉग पर आने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद
LIVE UPDATE
Loading Latest Updates...

Saturday, November 11, 2023

जन आधार कार्ड की हो रही हे KYC केवाईसी अगर अपने अभी तक भी नहीं कराई हो तो जल्द ही कराये अन्यथा आपका हो सकता हे नुकसान।

 


राजस्थान सरकार ने इसी माह में एक नया अपडेट जारी किया है जिसमें कि सभी को अपने जनआधार कार्ड की केवाईसी करानी अनिवार्य है, अन्यथा जिनको भी जनआधार कार्ड से लाभ मिल रहा है वह सारी योजनाऐं और लाभ बन्द हो जायेगा। इसलिये आप सभी को जनआधार की केवाईसी करानी अनिवार्य ही है। 

इस केवाईसी कराने के बाद में होगा क्या 

केवाईसी कराने के बाद मे आपकी सारी डिटेल आधार कार्ड से सिंक हो जायेगी, जैसे कि अगर आधार कार्ड मंे अलग नाम और जन्मतिथी है तो वही डिटेल परमानेन्ट जनआधार कार्ड में भी लिंक हो जायेगी, और फिर बाद मे उसमें कोई बदलाव नही हो पायेगा। इससे सबसे बडा फायदा यह मिलेगा कि जितने भी जनआधार कार्ड फर्जी बने हुये है या किसी व्याक्ति का नाम दो तीन जनाधार कार्ड में जुडा हुआ है तो उनका नाम अब केवल एक ही जनाधार कार्ड में रह जायेगा जिसमें कि उसने केवाईसी करवा ली है, और सभी जनाधार कार्ड में से उसका नाम हट जायेगा। 
अगर कोई केवाईसी नही करायेगा तो क्या होगा।

अगर आपने यह केवाईसी नही करायी तो आपको मिल रही राज्य सरकार की सारी योजनाओं जैसे कि खाद्य सुरक्षा व फुडपेकेट योजना, चिरंजीवी योजना, उन सभी का लाभ मिलना बन्द हो जायेगा। इसलिये इस केवाईसी को करवाना हर राजस्थान के निवासी को जरुरी है।

कहां पर करवा सकते है।

इस केवाईसी को आप केवल किसी नजदीकी इमित्र पर ही जाकर करवा सकते है, और किसी भी प्रकार से केवाईसी नही हो पायेगी केवाइसी करवाने के लिये आपको अपने पुरे परिवार के साथ में नजदीकी इमित्र पर जाकर केवाईसी करवानी होगी अगर आपके परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड में मोबाईल नम्बर जुडे हे तो फिर आपको पुरे परिवार के सदस्यों को इमित्र पर ले जाने की कोई जरुरत नही है, आपको केवल उन्ही सदस्यों को इमित्र पर ले जाना होगा जिनके मोबाईल नम्बर आधार कार्ड में नही जुडे हुये है। केवाइसी दो प्रकार से हो सकती है या तो ओटीपी से या फिंगर से। अगर आपका आधार कार्ड में मोबाईल नम्बर जुडा हुआ है तो आपकी केवाईसी मोबाइल के ओटीपी से हो जायेगी, अन्यथा आपको इमित्र पर जाकर अंगुठा लगाना पडेगा। तब जाकर आपकी केवाईसी हो पायेगी। 
अगर आपका आधार कार्ड में गलत डाटा आ रहा है तो पहले आधार कार्ड को सही करवा लेवे उसके बाद ही आप केवाईसी करवायें क्योंकि एक बार केवाइसी होने के बाद में फिर वही गलत डाटा जनआधार कार्ड में भी अपडेट हो जायेगा। इसलिये केवाईसी करवाने से पहले सारी जानकारी को ठीक प्रकार से चेक कर लेवे।

और अगर फिर भी आपको किसी भी प्रकार की सहायता की जरुरत पड रही है या कोई चीज समझ में नही आ रही है तो आप हमें नीचे कमेट करके पुछ सकते है हम आपकी हरसंभव मदद करेंगे, वो भी बिलकुल फ्री में। 


RajSSP पेंशनर का विवरण जन-आधार पोर्टल से प्राप्त जन-आधार सदस्य विवरण से मेल नहीं खाता (जैसे जन-आधार संख्या, आधार, लिंग और जन्म दिनांक) !!! Solution मिल गया उपाय

 


अगर आपका भी सत्यापन नही हो रहा हे, या आपके साथ मे भी यही मेसेज आ रहा हे तो यह जानकारी आपके लिए ही हे।  

अभी जितने भी पेंशन धारी हे या जिनको भी समाज कल्याण विभाग से पेंशन मिलती हे जेसे की वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन उन सभी को साल भर मे एक बार जीवित होने का सत्यापन करवाना जरूरी होता हे जिससे की सरकार को पता चल सके की जो भी पेंशन ले रहा हे वो अभी जिंदा हे जिससे की उसकी पेंशन समय पर आती रहेगी साल भर तक,  मगर अभी जो भी पेंशन धारी अपना सत्यापन करवाने जा रहे हे उनमे से अधिकतर के ये समस्या आ रही हे की

 ''RAJSSP पेंशनर का विवरण जन-आधार पोर्टल से प्राप्त जन-आधार सदस्य विवरण से मेल नहीं खाता (जैसे जन-आधार संख्या, आधार, लिंग और जन्म दिनांक) !!!'' 


अब सभी इमित्र वाले भी परेशान हे की यह क्या बला हे, ओर इमित्र वाले ओर पेंशन धारी सभी इधर उधर फोन लगा रहे हे की ये सत्यापन क्यों नही हो रहा हे भाई, ओर अगर सत्यापन नही हो पाया तो पेंशन भी बंद होने का खतरा हे, इससे लोगो मे चिंता हो रही हे। 

मगर हम आपको बताते हे की आखिर ये समस्या क्यों आ रही हे।

इसका कारण हे की पेंशन धारी के जनाधार कार्ड/आधार कार्ड मे अलग जानकारी हे ओर पेंशन के कागज PPO मे अलग जानकारी हे मतलब की या तो नाम मे अंतर हे या जन्मतिथि मे अंतर आ रहा हे, इस वजह से ही सत्यापन मे इस प्रकार का मेसेज आ रहा हे। 

अब इसका क्या सोल्यूशंस हे ?


इसका सीधा सा उपाय यही हे की अब आपको अपने PPO पेंशन कागज मे जो भी अंतर आ रहा हे वो सही करना पड़ेगा क्योंकि जनाधार कार्ड मे या आधार कार्ड मे तो सही नही हो पाएगा ओर अगर सही भी कराये तो बहुत समय लगेगा इस वजह से सभी पेंशन धारीयो को अपने PPO कागज मे ही चेंज करवाना पड़ेगा क्योंकि यह बहुत ही आसानी से हो जाएगा, इसके लिए केवल पेंशन धारी को अपने अपने हैड ऑफिस या मुख्यालय पर जाना पड़ेगा ओर वहा पर एक एप्लिकेशन देनी होगी की मेरे PPO मे ये नाम या जन्मतिथि गलत हे इसलिए इस नाम या जन्मतिथि को आधार कार्ड के हिसाब से सही कर दो। 

इसके लिए कहा जाना पड़ेगा ?

सभी पेंशन धारी जो भी ग्रामीण क्षेत्र के हे उनको तो अपनी पंचायत समिति मे मोजूद पेंशन विभाग मे जाकर प्रार्थना पत्र देना होगा, ओर जो पेंशन धारी शहरी क्षेत्र मे रहते हे उनको उनके उपखंड कार्यालय या एसडीएम ऑफिस पर जाना पड़ेगा जहा पर की समाज कल्याण का ऑफिस मोजूद हे वहा पर जाकर उनको भी प्रार्थना पत्र देना पड़ेगा ओर उसके बाद मे लगभग 10 से 15 दिनों मे PPO कागज मे सारी डीटेल सही हो जाएगी। ओर जब डीटेल सही हो जाएगी तब जाकर पेंशन धारी का सत्यापन हो जाएगा। मगर सभी पेंशन धारी जल्द से जल्द इसको ठीक करवा ले क्योंकि सही कराने मे कम से कम 15-20 दिन का समय लगेगा ओर वार्षिक सत्यापन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2023 ही हे। अगर किसी ने 31 दिसंबर तक सत्यापन नही करवाया तो उसकी पेंशन बंद हो जाएगी। 

एप्लिकेशन या प्रार्थना पत्र केसे लिखे।

अगर किसी को भी ये PPO कागज सही कराने का प्रार्थना पत्र लिखना नही आ रहा हे तो वो नीचे कमेंट बॉक्स मे अपना नाम ओर अपनी ईमेल डालकर कमेंट करे की हमे प्रार्थना पत्र का फ़ारमैट भेज दो हम उनके ईमेल पर ये PPO सही कराने की एप्लिकेशन भेज देंगे। 

ओर भी अगर कोई परेशानी आए तो नीचे कमेंट बॉक्स मे जरूर लिंखे, हम आपकी पूरी सहायता करेंगे। वो भी बिलकुल फ्री मे। 
 
यह जानकारी ज्यादा से ज्यादा अपने ग्रुप मे या अपनी facebook से पोस्ट करे ताकि अगर किसी को ये पता नही हो तो उनको भी इसका सोल्यूशंस मिल जाए।