🙏 Hadoti eMitra & CSC Center में आपका हार्दिक स्वागत है
🌟 सरकारी योजनाओं, भर्ती और एडमिशन की ताज़ा जानकारी सबसे पहले प्राप्त करें
🚀 राजस्थान की विश्वसनीय eMitra एवं CSC सेवाओं का डिजिटल प्लेटफॉर्म
💎 हमारे ब्लॉग पर आने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद
LIVE UPDATE
Loading Latest Updates...
Showing posts with label आधार सर्विस. Show all posts
Showing posts with label आधार सर्विस. Show all posts

Friday, April 24, 2026

घर बैठे आधार कार्ड में पता कैसे सही करें



घर बैठे आधार कार्ड में पता कैसे सही करें? (पूरा आसान तरीका)

आज के समय में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार से जुड़ी कई सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है। अब आपको अपने आधार कार्ड में पता (Address) सही करवाने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ही कुछ आसान स्टेप्स में अपना पता अपडेट कर सकते हैं।


ऑनलाइन पता अपडेट क्यों जरूरी है?

अगर आपका पता बदल गया है या आधार में गलत दर्ज है, तो उसे सही करना जरूरी है, क्योंकि:

  • सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होती है
  • बैंक, सिम कार्ड और अन्य सेवाओं में दिक्कत नहीं आती
  • आपकी पहचान सही और अपडेट रहती है

किन दस्तावेज़ों की जरूरत होगी?

पता अपडेट करने के लिए आपके पास इनमें से कोई एक वैध दस्तावेज होना चाहिए:

  • वोटर आईडी कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बिजली बिल (लाइट बिल)
  • पानी का बिल
  • बैंक पासबुक या स्टेटमेंट

ध्यान रखें: दस्तावेज में आपका सही और पूरा पता लिखा होना चाहिए।


घर बैठे आधार में पता अपडेट करने की पूरी प्रक्रिया

आप UIDAI Official Website के माध्यम से आसानी से अपना पता अपडेट कर सकते हैं।

स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया:

  1. सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. अपना आधार नंबर डालकर OTP के जरिए लॉगिन करें
  3. लॉगिन के बाद "Address Update" विकल्प पर क्लिक करें
  4. अब अपना नया और सही पता ध्यान से भरें
  5. इसके बाद Address Proof दस्तावेज़ अपलोड करें
  6. फिर Next पर क्लिक करके पेमेंट ऑप्शन पर जाएं
  7. ₹75 का शुल्क ऑनलाइन या UPI के माध्यम से जमा करें
  8. पेमेंट सफल होने पर आपको एक रसीद (Acknowledgement Slip) मिलेगी — इसे सेव करके रख लें

अपडेट के बाद क्या करें?

  • आवेदन करने के बाद आपको लगभग 3 से 4 दिन का इंतजार करना होता है
  • जैसे ही आपका पता अपडेट होगा, आपको SMS के माध्यम से सूचना मिल जाएगी
  • इसके बाद आप फिर से UIDAI पोर्टल पर जाकर अपना नया आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं

महत्वपूर्ण बातें

  • हमेशा सही और पूरा पता ही दर्ज करें
  • दस्तावेज स्पष्ट और वैध होना चाहिए
  • गलत जानकारी देने पर आवेदन रिजेक्ट हो सकता है
  • रसीद (URN नंबर) को सुरक्षित रखें

निष्कर्ष

अब आधार कार्ड में पता सही करवाना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। थोड़ी सी जानकारी और सही दस्तावेज के साथ आप यह काम घर बैठे ही कर सकते हैं। इससे आपका समय भी बचेगा और आपको किसी केंद्र पर जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।





Saturday, November 11, 2023

जन आधार कार्ड की हो रही हे KYC केवाईसी अगर अपने अभी तक भी नहीं कराई हो तो जल्द ही कराये अन्यथा आपका हो सकता हे नुकसान।

 


राजस्थान सरकार ने इसी माह में एक नया अपडेट जारी किया है जिसमें कि सभी को अपने जनआधार कार्ड की केवाईसी करानी अनिवार्य है, अन्यथा जिनको भी जनआधार कार्ड से लाभ मिल रहा है वह सारी योजनाऐं और लाभ बन्द हो जायेगा। इसलिये आप सभी को जनआधार की केवाईसी करानी अनिवार्य ही है। 

इस केवाईसी कराने के बाद में होगा क्या 

केवाईसी कराने के बाद मे आपकी सारी डिटेल आधार कार्ड से सिंक हो जायेगी, जैसे कि अगर आधार कार्ड मंे अलग नाम और जन्मतिथी है तो वही डिटेल परमानेन्ट जनआधार कार्ड में भी लिंक हो जायेगी, और फिर बाद मे उसमें कोई बदलाव नही हो पायेगा। इससे सबसे बडा फायदा यह मिलेगा कि जितने भी जनआधार कार्ड फर्जी बने हुये है या किसी व्याक्ति का नाम दो तीन जनाधार कार्ड में जुडा हुआ है तो उनका नाम अब केवल एक ही जनाधार कार्ड में रह जायेगा जिसमें कि उसने केवाईसी करवा ली है, और सभी जनाधार कार्ड में से उसका नाम हट जायेगा। 
अगर कोई केवाईसी नही करायेगा तो क्या होगा।

अगर आपने यह केवाईसी नही करायी तो आपको मिल रही राज्य सरकार की सारी योजनाओं जैसे कि खाद्य सुरक्षा व फुडपेकेट योजना, चिरंजीवी योजना, उन सभी का लाभ मिलना बन्द हो जायेगा। इसलिये इस केवाईसी को करवाना हर राजस्थान के निवासी को जरुरी है।

कहां पर करवा सकते है।

इस केवाईसी को आप केवल किसी नजदीकी इमित्र पर ही जाकर करवा सकते है, और किसी भी प्रकार से केवाईसी नही हो पायेगी केवाइसी करवाने के लिये आपको अपने पुरे परिवार के साथ में नजदीकी इमित्र पर जाकर केवाईसी करवानी होगी अगर आपके परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड में मोबाईल नम्बर जुडे हे तो फिर आपको पुरे परिवार के सदस्यों को इमित्र पर ले जाने की कोई जरुरत नही है, आपको केवल उन्ही सदस्यों को इमित्र पर ले जाना होगा जिनके मोबाईल नम्बर आधार कार्ड में नही जुडे हुये है। केवाइसी दो प्रकार से हो सकती है या तो ओटीपी से या फिंगर से। अगर आपका आधार कार्ड में मोबाईल नम्बर जुडा हुआ है तो आपकी केवाईसी मोबाइल के ओटीपी से हो जायेगी, अन्यथा आपको इमित्र पर जाकर अंगुठा लगाना पडेगा। तब जाकर आपकी केवाईसी हो पायेगी। 
अगर आपका आधार कार्ड में गलत डाटा आ रहा है तो पहले आधार कार्ड को सही करवा लेवे उसके बाद ही आप केवाईसी करवायें क्योंकि एक बार केवाइसी होने के बाद में फिर वही गलत डाटा जनआधार कार्ड में भी अपडेट हो जायेगा। इसलिये केवाईसी करवाने से पहले सारी जानकारी को ठीक प्रकार से चेक कर लेवे।

और अगर फिर भी आपको किसी भी प्रकार की सहायता की जरुरत पड रही है या कोई चीज समझ में नही आ रही है तो आप हमें नीचे कमेट करके पुछ सकते है हम आपकी हरसंभव मदद करेंगे, वो भी बिलकुल फ्री में। 


Friday, February 17, 2017

Aadhaar Card Online Update


अगर आपका आधार कार्ड बन गया है और उस में कुछ प्रॉब्लम आ रही है जैसे कि 
गलत पता व गलत नाम छप गया है और आपको कोई भी रास्ता नही मिल रहा है कि 
अब इसका क्या किया जाये क्योंकि अब दुसरा आधार नम्बर भी नही मिल पायेगा 
क्योंकि एक व्यक्ति को एक ही आधार नम्बर मिल पाता है आप अगर आधार कार्ड में हो गई 
गलती को सही करवाने की सोच रहे हे तो आपको नजदीकी आधार सेन्टर पर जाना होगा ।

मगर हम आपको एक ऐसा तरीका बता रहे है कि जिससे आप घर बैठे ही अपने आधार कार्ड में हो गई
गलतियां सुधार सकते है जेसे अपना नाम व पता सही करना ।

तो आईये जानते है कि इसके लिये आपको क्या करना होगा -

सबसे पहले आपको इसकी साईट पर जाना होगा 


अब साईड में आपका आधार लिंक पर क्लिक करें फिर अगले पेज पर आपको अपडेट आधार डाटा पर क्लिक करना है उसके बाद में आपको नीचे की तरफ एक लिंक दिखेगा जो कि सबमिट योर अपडेट करेक्शन रिक्वेस्ट ऑनलाईन प्लीज क्लिक हियर के नाम से हे आपको वहां पर क्लिक करना होगा एक नई विन्डो खुल जायेगी 
जहां पर आपको अपना आधार नम्बर डालना होगा व टेक्स्ट वेरिफिकेशन नम्बर भरकर सेन्ड वन टाईम पासवर्ड ओटीपी पर क्लिक करना होगा आपका रजिस्टर्ड मोबाईल पर मेसेज आ जायेगा उस कोड को आपको नीचे एंटर रिसिव्ड मे डालना होगा और लॉगिन करें अब आपको जिस चीज को अपडेट करना है जेसे कि नाम या पता या मोबाईल नम्बर उस पर क्लिक करके सबमिट कर दे अब आगे आपके हिसाब से जो भी आपको अपडेट करना है वो अपडेट करके सबमिट अपडेट रिक्वेस्ट पर क्लिक करे अब अगले स्टेप में कन्फर्म पर क्लिक करके प्रोसीड कर दिजिये अब अपने दस्तावेज सलेक्ट करके अपलोड कर दिजिये ओर यस पर क्लिक करें अब सबसे आखिर में दो ऑप्शन आयेंगे उनमें से किसी एक पर क्लिक करके सबमिट कर दे अपडेट करने पर कम्पलीट का मेसेज आपके मोबाईल पर आ जायेगा जिसमे आपको एक युआरएन नम्बर भी मिलेगा ।

अब आपको वही पर साईड में अपडेट स्टेटस के ऑप्शन पर क्लिक करना है अपना आधार व युआरएन नम्बर वहां पर डाले ओर गेट स्टेटस पर क्लिक करे आपकी रिक्वेस्ट सक्सेसफुल हो जायेगी फिर इसे बन्द कर दे अब वापस वही अपडेट स्टेटस पर जाये उस पर क्लिक करने के साथ ही एक बार फिर आधार नंबर एवं यूआरएन डालकर चेक करें। उसमें लिखा आएगा रिक्वेस्ट पेंडिंग। अब आप इंतजार करिए। कुछ समय बाद मोबाइल पर मैसेज के जरिए आधार कार्ड के अपडेट की सूचना आ जाएगी।

अगर आपको समझ मे नही आया हो तो आप नीचे कमेन्ट बॉक्स में टिप्पणी दे हम आपकी मदद करेंगे