🙏 Hadoti eMitra & CSC Center में आपका हार्दिक स्वागत है
🌟 सरकारी योजनाओं, भर्ती और एडमिशन की ताज़ा जानकारी सबसे पहले प्राप्त करें
🚀 राजस्थान की विश्वसनीय eMitra एवं CSC सेवाओं का डिजिटल प्लेटफॉर्म
💎 हमारे ब्लॉग पर आने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद
LIVE UPDATE
Loading Latest Updates...

Tuesday, April 16, 2024

RPF Recruitment 2024, रेलवे सुरक्षा बल में Constable और Sub Inspector के 4660 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

 




रेलवे सुरक्षा बल में कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के 4660 पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस बार की भर्ती के तहत कांस्टेबल के 4208 पदों और सब इंस्पेक्टर के 452 पदों पर आवेदन मांगे जाएंगे। यह सरकारी भर्ती केंद्रीय सरकार के रोजगार के लिए एक अच्छा अवसर प्रदान करती है। आवेदन 15 अप्रैल से 14 मई 2024 तक ऑनलाइन भरे जा सकते हैं। आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट rpf.indianrailways.gov.in पर जाएं।

आयु सीमा कांस्टेबलों के लिए 18 से 28 वर्ष और सब इंस्पेक्टरों के लिए 20 से 28 वर्ष है। आवेदकों की आयु की गणना 01 जुलाई 2024 को की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को आयु में छूट दी जाएगी।

कांस्टेबल के पद के लिए 10वीं पास और सब इंस्पेक्टर के पद के लिए स्नातक पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क जनरल और ओबीसी श्रेणी के लिए 500 रुपये है, जबकि एससी, एसटी, ईएसएम, महिलाएं, अल्पसंख्यक, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 250 रुपये है।

चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट, शारीरिक माप परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण शामिल होगा।

कांस्टेबलों का वेतनमान 21700 रुपये है, जबकि सब इंस्पेक्टरों का वेतनमान 35400 रुपये है।

अभ्यर्थी अपना आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद फाइनल सबमिशन कर सकते हैं।

इसके लिए वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन की जांच करें और आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। ध्यान रहे, आवेदन की अंतिम तिथि 14 मई 2024 है।

  1. Apply Online Link Apply Now RPF Recruitment 2024 Notification PDF (Constable) Notification RPF Recruitment 2024 Notification PDF (SI) Notification

  2. Join WhatsApp Group Join Now

Friday, April 12, 2024

Rail Kaushal Vikas Yojana - रेल कौशल विकास योजना 2024 में 10वीं पास के लिए निकली भर्ती, आवेदन शुरू

रेल कौशल विकास योजना 2024 में 10वीं पास के लिए निकली भर्ती, आवेदन शुरू




रेल कौशल विकास योजना 2024 के तहत, भारतीय रेलवे द्वारा 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए भर्ती की घोषणा की गई है। इस योजना के तहत, एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जो 10वीं पास बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्राप्त करने में मदद करेगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 दिनों तक चलेगा और ऑनलाइन आवेदन 7 अप्रैल से 20 अप्रैल 2024 तक स्वीकार किए जाएंगे।

रेल कौशल विकास योजना का मुख्य उद्देश्य भारतीय रेलवे में प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से उद्योगों से संबंधित कौशल में प्रवेश स्तर का प्रशिक्षण देकर युवकों को सफल बनाना है। इसमें महिलाएं और पुरुष दोनों के लिए आवेदन किया जा सकता है।

रेल कौशल विकास योजना 2024 के अंतर्गत, अभ्यर्थियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उन्हें रुचि के अनुसार कौशल को निखारने का मौका मिलेगा। प्रशिक्षण केंद्रों में 18 कार्य दिवसों में 100 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

रेल कौशल विकास योजना के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2024 है।

रेल कौशल विकास योजना में उपलब्ध ट्रेडों में सम्मिलित शामिल इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मशीनिस्ट, वेल्डर आदि हैं।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

रेल कौशल विकास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार रेल कौशल विकास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Important Links

Apply Online Link                                                                                                Click Here

Official Notification PDF                                                                                       Click Here

Join WhatsApp Group                                                                                  Click Here


RTE Admission Open Now - प्राइवेट स्कूल मे अपने बच्चो को पढ़ाने का सुनहरा मौका

 


प्राइवेट स्कूल मे अपने बच्चो को पढ़ाने का सुनहरा मौका

RTE Admission Open Now

राजस्थान के निजी स्कूलों में आपके बच्चों को मुफ्त में पढ़ाने का एक नया अवसर है। राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, राज्य के गरीब बच्चे अब प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत, आपके बच्चे को जब आवंटित होता है, तो आप उन्हें प्राइवेट स्कूल में मुफ्त में शिक्षा दिला सकते हैं।

आरटीई राजस्थान स्कूल एडमिशन 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 अप्रैल से 21 अप्रैल 2024 तक उपलब्ध होंगे। इसके बाद, आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक लॉटरी रिजल्ट जारी किया जाएगा, जो 23 अप्रैल 2024 को उपलब्ध होगा। उसके बाद, रिपोर्टिंग का समय 30 अप्रैल 2024 तक रखा गया है।

आरटीई राजस्थान स्कूल एडमिशन के लिए योग्यता के लिए विभिन्न मापदंड हैं, जैसे कि परिवार की वार्षिक आय, आयु सीमा, और आवश्यक दस्तावेज। इसके लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन की जाँच की जा सकती है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अत्यंत सरल है। अभ्यर्थी को केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, रजिस्ट्रेशन करना होगा, और आवेदन फॉर्म भरना होगा। फॉर्म भरने के बाद, सभी आवश्यक जानकारी को सही ढंग से भरें और अंत में आवेदन को सबमिट करें।

इस योजना के माध्यम से, राजस्थान के बच्चों को उच्च शिक्षा का अवसर मिल रहा है, जो उनके भविष्य को सुरक्षित और समृद्ध बनाने में मदद करेगा।


ऑनलाइन फॉर्म 3 अप्रैल से 21 अप्रैल 2024 तक

Important Links

ऑफिशियल नोटिफिकेशन – Click Here

ऑनलाइन आवेदन – Click Here


Join WhatsApp Group - Click Here


Saturday, November 11, 2023

जन आधार कार्ड की हो रही हे KYC केवाईसी अगर अपने अभी तक भी नहीं कराई हो तो जल्द ही कराये अन्यथा आपका हो सकता हे नुकसान।

 


राजस्थान सरकार ने इसी माह में एक नया अपडेट जारी किया है जिसमें कि सभी को अपने जनआधार कार्ड की केवाईसी करानी अनिवार्य है, अन्यथा जिनको भी जनआधार कार्ड से लाभ मिल रहा है वह सारी योजनाऐं और लाभ बन्द हो जायेगा। इसलिये आप सभी को जनआधार की केवाईसी करानी अनिवार्य ही है। 

इस केवाईसी कराने के बाद में होगा क्या 

केवाईसी कराने के बाद मे आपकी सारी डिटेल आधार कार्ड से सिंक हो जायेगी, जैसे कि अगर आधार कार्ड मंे अलग नाम और जन्मतिथी है तो वही डिटेल परमानेन्ट जनआधार कार्ड में भी लिंक हो जायेगी, और फिर बाद मे उसमें कोई बदलाव नही हो पायेगा। इससे सबसे बडा फायदा यह मिलेगा कि जितने भी जनआधार कार्ड फर्जी बने हुये है या किसी व्याक्ति का नाम दो तीन जनाधार कार्ड में जुडा हुआ है तो उनका नाम अब केवल एक ही जनाधार कार्ड में रह जायेगा जिसमें कि उसने केवाईसी करवा ली है, और सभी जनाधार कार्ड में से उसका नाम हट जायेगा। 
अगर कोई केवाईसी नही करायेगा तो क्या होगा।

अगर आपने यह केवाईसी नही करायी तो आपको मिल रही राज्य सरकार की सारी योजनाओं जैसे कि खाद्य सुरक्षा व फुडपेकेट योजना, चिरंजीवी योजना, उन सभी का लाभ मिलना बन्द हो जायेगा। इसलिये इस केवाईसी को करवाना हर राजस्थान के निवासी को जरुरी है।

कहां पर करवा सकते है।

इस केवाईसी को आप केवल किसी नजदीकी इमित्र पर ही जाकर करवा सकते है, और किसी भी प्रकार से केवाईसी नही हो पायेगी केवाइसी करवाने के लिये आपको अपने पुरे परिवार के साथ में नजदीकी इमित्र पर जाकर केवाईसी करवानी होगी अगर आपके परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड में मोबाईल नम्बर जुडे हे तो फिर आपको पुरे परिवार के सदस्यों को इमित्र पर ले जाने की कोई जरुरत नही है, आपको केवल उन्ही सदस्यों को इमित्र पर ले जाना होगा जिनके मोबाईल नम्बर आधार कार्ड में नही जुडे हुये है। केवाइसी दो प्रकार से हो सकती है या तो ओटीपी से या फिंगर से। अगर आपका आधार कार्ड में मोबाईल नम्बर जुडा हुआ है तो आपकी केवाईसी मोबाइल के ओटीपी से हो जायेगी, अन्यथा आपको इमित्र पर जाकर अंगुठा लगाना पडेगा। तब जाकर आपकी केवाईसी हो पायेगी। 
अगर आपका आधार कार्ड में गलत डाटा आ रहा है तो पहले आधार कार्ड को सही करवा लेवे उसके बाद ही आप केवाईसी करवायें क्योंकि एक बार केवाइसी होने के बाद में फिर वही गलत डाटा जनआधार कार्ड में भी अपडेट हो जायेगा। इसलिये केवाईसी करवाने से पहले सारी जानकारी को ठीक प्रकार से चेक कर लेवे।

और अगर फिर भी आपको किसी भी प्रकार की सहायता की जरुरत पड रही है या कोई चीज समझ में नही आ रही है तो आप हमें नीचे कमेट करके पुछ सकते है हम आपकी हरसंभव मदद करेंगे, वो भी बिलकुल फ्री में। 


RajSSP पेंशनर का विवरण जन-आधार पोर्टल से प्राप्त जन-आधार सदस्य विवरण से मेल नहीं खाता (जैसे जन-आधार संख्या, आधार, लिंग और जन्म दिनांक) !!! Solution मिल गया उपाय

 


अगर आपका भी सत्यापन नही हो रहा हे, या आपके साथ मे भी यही मेसेज आ रहा हे तो यह जानकारी आपके लिए ही हे।  

अभी जितने भी पेंशन धारी हे या जिनको भी समाज कल्याण विभाग से पेंशन मिलती हे जेसे की वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन उन सभी को साल भर मे एक बार जीवित होने का सत्यापन करवाना जरूरी होता हे जिससे की सरकार को पता चल सके की जो भी पेंशन ले रहा हे वो अभी जिंदा हे जिससे की उसकी पेंशन समय पर आती रहेगी साल भर तक,  मगर अभी जो भी पेंशन धारी अपना सत्यापन करवाने जा रहे हे उनमे से अधिकतर के ये समस्या आ रही हे की

 ''RAJSSP पेंशनर का विवरण जन-आधार पोर्टल से प्राप्त जन-आधार सदस्य विवरण से मेल नहीं खाता (जैसे जन-आधार संख्या, आधार, लिंग और जन्म दिनांक) !!!'' 


अब सभी इमित्र वाले भी परेशान हे की यह क्या बला हे, ओर इमित्र वाले ओर पेंशन धारी सभी इधर उधर फोन लगा रहे हे की ये सत्यापन क्यों नही हो रहा हे भाई, ओर अगर सत्यापन नही हो पाया तो पेंशन भी बंद होने का खतरा हे, इससे लोगो मे चिंता हो रही हे। 

मगर हम आपको बताते हे की आखिर ये समस्या क्यों आ रही हे।

इसका कारण हे की पेंशन धारी के जनाधार कार्ड/आधार कार्ड मे अलग जानकारी हे ओर पेंशन के कागज PPO मे अलग जानकारी हे मतलब की या तो नाम मे अंतर हे या जन्मतिथि मे अंतर आ रहा हे, इस वजह से ही सत्यापन मे इस प्रकार का मेसेज आ रहा हे। 

अब इसका क्या सोल्यूशंस हे ?


इसका सीधा सा उपाय यही हे की अब आपको अपने PPO पेंशन कागज मे जो भी अंतर आ रहा हे वो सही करना पड़ेगा क्योंकि जनाधार कार्ड मे या आधार कार्ड मे तो सही नही हो पाएगा ओर अगर सही भी कराये तो बहुत समय लगेगा इस वजह से सभी पेंशन धारीयो को अपने PPO कागज मे ही चेंज करवाना पड़ेगा क्योंकि यह बहुत ही आसानी से हो जाएगा, इसके लिए केवल पेंशन धारी को अपने अपने हैड ऑफिस या मुख्यालय पर जाना पड़ेगा ओर वहा पर एक एप्लिकेशन देनी होगी की मेरे PPO मे ये नाम या जन्मतिथि गलत हे इसलिए इस नाम या जन्मतिथि को आधार कार्ड के हिसाब से सही कर दो। 

इसके लिए कहा जाना पड़ेगा ?

सभी पेंशन धारी जो भी ग्रामीण क्षेत्र के हे उनको तो अपनी पंचायत समिति मे मोजूद पेंशन विभाग मे जाकर प्रार्थना पत्र देना होगा, ओर जो पेंशन धारी शहरी क्षेत्र मे रहते हे उनको उनके उपखंड कार्यालय या एसडीएम ऑफिस पर जाना पड़ेगा जहा पर की समाज कल्याण का ऑफिस मोजूद हे वहा पर जाकर उनको भी प्रार्थना पत्र देना पड़ेगा ओर उसके बाद मे लगभग 10 से 15 दिनों मे PPO कागज मे सारी डीटेल सही हो जाएगी। ओर जब डीटेल सही हो जाएगी तब जाकर पेंशन धारी का सत्यापन हो जाएगा। मगर सभी पेंशन धारी जल्द से जल्द इसको ठीक करवा ले क्योंकि सही कराने मे कम से कम 15-20 दिन का समय लगेगा ओर वार्षिक सत्यापन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2023 ही हे। अगर किसी ने 31 दिसंबर तक सत्यापन नही करवाया तो उसकी पेंशन बंद हो जाएगी। 

एप्लिकेशन या प्रार्थना पत्र केसे लिखे।

अगर किसी को भी ये PPO कागज सही कराने का प्रार्थना पत्र लिखना नही आ रहा हे तो वो नीचे कमेंट बॉक्स मे अपना नाम ओर अपनी ईमेल डालकर कमेंट करे की हमे प्रार्थना पत्र का फ़ारमैट भेज दो हम उनके ईमेल पर ये PPO सही कराने की एप्लिकेशन भेज देंगे। 

ओर भी अगर कोई परेशानी आए तो नीचे कमेंट बॉक्स मे जरूर लिंखे, हम आपकी पूरी सहायता करेंगे। वो भी बिलकुल फ्री मे। 
 
यह जानकारी ज्यादा से ज्यादा अपने ग्रुप मे या अपनी facebook से पोस्ट करे ताकि अगर किसी को ये पता नही हो तो उनको भी इसका सोल्यूशंस मिल जाए।