आज के जमाने में स्मार्टफोन हर एक की जरुरत भी है और शौक भी ऐसे में अगर स्मार्टफोन कही पर खो जाये तो बन्दा बडी मुश्किल में आ जाता है और उसे लगता है कि उसका सारे संसार से सम्पर्क टुट गया है, और ऐसा वो बिल्कुल सही सोचता है क्योंकि बिना फोन के आदमी आज की दुनिया में रहने की कल्पना भी नही करता।
अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो जाता है, या स्मार्टफोन कहीं पर रखकर भूल गयें हो अथवा नही मिल रहा हो तो आप बिल्कुल भी चिंता मत किजियें।
हम आपके लिये लायें हैं एक ऐसा तरीका जिससे कि आप बिल्कुल भी समय नही गवातें हुये अपना स्मार्टफोन वापस पता कर सकते हैं।
अगर आपका स्मार्टफोन कहीं पर गुम हो गया है या कहीं पर रखकर भूल गये है तो आप जल्दी से किसी कम्प्युटर या लेपटोप पर जाकर गुगल सर्च इंजिन पर जाकर find my device लिखकर इंटर दबायें।
आपके सामने निम्न प्रकार का पेज ओपन हो जायेगा।
अब यह आपके अकाउंट को लोगिन करने का ऑप्शन मांगेगा तब आपको आपके ऑफिशियली जीमेल अकांउट से लॉगिन करना है।
आपका जो स्मार्टफोन गुम हुआ है वह इस अकांउट से कनेक्ट होना जरुरी है तभी यह ऑप्शन काम करेगा।
इस पेज पर आपका डिवाईस ओपन हो जायेगा अब आपको जिस डिवाईस को ढुंढना है उसे सलेक्ट करके क्लिक करलें अब यह स्मार्टफोन की ब्नततनदज लोकेशन बता देगा जहां पर अभी मोबाईल रखा हुआ है ।
इसके नीचे तीन प्रकार के ऑप्शन आयेंगे
1 रिंग
2 लॉक
3 डिलिट
अगर आपकों आपके फोन पर रिंग करवानी है तो आपको रिंग बटन पर क्लिक करें। आपके फोन पर लगातार रिंग जायेगी जब तक कि आप पावर वाला बटन नही दबाते ।
दुसरे ऑप्शन में अगर आपको आपके मोबाईल को लॉक करना हो तो आप इस बटन पर क्लिक करें और पासवर्ड डाल दे जब तक आप यह वाला पासवर्ड नही डाल देते तब तक आपका मोबाईल लॉक ही रहेगा।
तीसरे वाले ऑप्शन में अगर आपको अपने मोबाईल का सारा डाटा डिलिट करना हो तो आप इस बटन पर क्लिक करें अगर एक बार आपका डाटा डिलिट हो गया तो फिर वापस आप इसे रिकवर नही कर सकते हो इसलिये इस ऑप्शन का ध्यान से इस्तेमाल करें।
एक बात का विषेष ध्यान रखें आपका मोबाईल नेट से कनेक्ट होना चाहियें और लोकेशन ऑन रहनी चाहिये। तभी यह ट्रिक काम करेगी।










